BAG NEWS PANCHKULA
हाल ही में पंचकूला के सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी द्वारा शर्मनाक हरकत की खबर सामने आई है जिसमें हुआ यूं कि अस्पताल में उपचार करवाने आई एक नवविवाहिता से कर्मचारी छेड़छाड़ कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक महिला ने अस्पताल प्रशासन को कोई भी शिकायत नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

पिंजौर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए आई थी। वह टीबी की मरीज है। महिला ने जांच से पहले रजिस्ट्रेशन कराना था। जिसका फायदा उठाने की फिराक में आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी रजिस्ट्रेशन कराने में मदद कर देगा। इसके बाद दोनों लिफ्ट से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चल दिए।

जिसके बाद महिला का कहना है कि लिफ्ट में आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह उसे गलत व अश्लील तरीकों से छूने लगा। वहीं आरोपी कर्मचारी ने खुद को भी पिंजौर का निवासी बताया था। साथ ही महिला ने आगे बताया कि वह लिफ्ट में काफी डर गई थी। इसीलिए लिफ्ट में तो उसने आरोपी को बख्श दिया लेकिन लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही महिला ने आरोपी की बढियां वाली धुनाई शुरू कर दी। फिर क्या इस दौरान आरोपी माफी मांगता हुआ मौके से भाग निकला। बता दें कि महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई है।
Categories: Haryana