bag news Kaithal
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में विवाहिता ने ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। ढांड निवासी 29 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी कुरुक्षेत्र जिला निवासी संदीप के साथ हुई थी। ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए पति, सास व ननद ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला थाना से हेड कांस्टेबल रेनू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला पर युवती के अपहरण का आरोप
कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव से युवती लापता हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 सितंबर की रात उसकी बेटी घर से लापता हो गई। शक जताया कि गांव की एक महिला उसकी बेटी के अपहरण में शामिल हो सकती है। कलायत थाना से एसआई सुभाष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।