Bag news –
महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद प्रशासन की ओर से 2 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत शैड्यूल के हिसाब से सफाई संबंधी अभियान चलाए जाएंगे। इसे लेकर गुरुवार को पूरे अभियान के रोडमैप को फाइनल किया जाएगा। वैसे इस पखवाड़े के तहत शहर में सफाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कामों को किया जाएगा। इसमें शहर के नालों, सीवरों की सफाई के साथ-साथ फल सब्जी बेचने वालों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

सीवरेज ब्लॉकेज खत्म करने पर रहेगा फोकस
इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मुख्यमंत्री की ओर से विशेष तौर से इस बार शहरी एरिया में गंदे पानी की निकासी करने वाले नालों सीवरेज लाइनें, जिनमें ब्लॉकेज है, उन्हें खोलने के आदेश दिए हैं। इस बार स्वच्छता पखवाड़े में खास तौर से सीवरेज व ड्रेनेज पर ही फोकस किया जाएगा। इसके अलावा प्लास्टिक फ्री कैंपेन को इसमें शामिल किया गया है।
- शुक्रवार 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती पर किसी विशेष जगह से इस पखवाड़े का शुभारंभ डीसी से करवाया जाएगा।
- सोमवार 5 अक्टूबर: शहर के डंपिंग प्वाइंट और प्लाटों में कचरे को निकालने का अभियान चलाया जाएगा।
- मंगलवार 6 अक्टूबर: लोगों को येलो रंग के डस्टबीन लगाने व उसमें घरेलू बायो मेडिकल वेस्ट डालने बारे जागरू किया जाएगा।
- बुधवार 7 अक्टूबर : स्लम एरिया में रिसाइकिल होने वाले कूड़े को एकत्र करने का अभियान चलाया जाएगा जैसे की प्लास्टिक।
- गुरुवार 8 अक्टूबर : आवासीय कॉलोनियां में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- शुक्रवार 9 अक्टूबर: नालों, तालाब की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।
- शनिवार 10 अक्टूबर: किसी तरह के कार्यक्रम में प्लास्टिक की चीजों की जगह बर्तनों का प्रयोग करने बारे जागरूक किया जाएगा।
- सोमवार 12 अक्टूबर: रेस्टोरेंट व खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को प्लास्टिक बर्तन प्रयोग करने की बजाए प्रदूषण मुक्ति सामान का प्रयोग करने बारे जागरूक किया जाएगा।
- मंगलवार 13 अक्टूबर : फल व सब्जी मंडी व मार्केट में सफाई के साथ-साथ कोविड 19 बारे जागरूक किया जाएगा।
- बुधवार 14 अक्टूबर : शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।
- गुरुवार 15 अक्टूबर : कोविड 19 व स्वच्छता में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
- शुक्रवार 16 अक्टूबर : प्लास्टिक फ्री होटल व अन्य काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
- शनिवार 17 अक्टूबर : लोगों को सफाई बारे जागरूक किया जाएगा।