Bag news –

पश्चिम बंगाल ‘फतह’ की तैयारी में जुटी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर से पश्चिम बंगाल की दो-दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वह अगले साल होने जा रहे प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के संगठनात्मक मामलों का जायजा लेंगे। वह इस दौरान प्रदेश भाजपा की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। शाह के इस दौरे के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रदेश का दौरा रद्द कर दिया गया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 42 में से 18 सीटों पर विजय प्राप्त करने वाली भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कारोना काल में पश्चिम बंगाल का शाह का यह पहला दौरा है। शाह का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ हाल में दिल्ली में शाह से मिले थे और उन्हें राज्य के ताजा सियासी हालात की जानकारी दी थी।
अब कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा
अमित शाह इस यात्रा के दौरान मेदिनीपुर जिले का दौरा करेंगे जबकि 6 नवंबर को वह पार्टी नेताओं से मिलेंगे। वह कोलकाता में मीडिया से भी मिल सकते हैं। पश्चिम बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा अब कोई भी कसर छोड़ने के पक्ष में नहीं है।
Categories: National