Bag news –

तुलसी के पत्तों के सेवन से मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। विशेषज्ञों की मानें तो मेटाबॉलिज़्म सक्रिय और तेज रहने से कैलोरीज भी जल्दी बर्न होती है। तुलसी के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही तुलसी में कैलोरीज बहुत कम होती है, जबकि उच्च पोषक तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के पत्तों का सेवन करने का आसान तरीका तुलसी-पानी पीना है।
इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 8-10 तुलसी के पत्ते भिगो कर रख दें। अगली सुबह जागने के बाद इसे पिएं। वहीं, तुलसी के पत्तों को चबाएं नहीं, बल्कि निगल जाएं। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। कई लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 8-10 तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें। अब चाय को छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे बढ़ते वजन में आराम मिलता है।
Categories: Health