बैग न्यूज – कैथल

जिले में शाम 5 बजे हुई हलकी बूंदाबांदी से माैसम में ठंड बढ़ गई। बरसात से हवा में फैली धूल व पटाखाें के धुंए के गुब्बार में कुछ कमी आई। हालांकि बारिश आधा घंटा हुई, लेकिन बारिश से उम्मीद जताई जा रही है कि इससे वातावरण साफ होगा। खांसी-जुकाम की बीमारियां भी कम होंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 नवंबर को भी प्रदेश में कहीं-कहीं हलकी बूंदाबांदी हो सकती है।
इस दिन उतर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हलकी गिरावट व सुबह के समय हलकी धुंध संभावित है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 17 से 20 नवंबर तक फिलहाल हलके बादलवाई रह सकती है।
Categories: Haryana, informative, Kaithal